विजेता टीम को किया गया सम्मानित

महाबीर सिंह ने करवाई खेल प्रतियोगिता

श्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया
महम

गांव फरमाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान मे वाॅलीवाॅल खेल की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में 7 टीमों ने भाग लियां। लड़कियों के वर्ग प्रदर्शनी मैंच हुआ। खेलों का आयोजन तथा खिलाड़ियों को सम्मानित महाबीर सिंह के सौजन्य से किया गया।
लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान संजय की टीम ने दूसरा स्थान संदीप कुमार की टीम ने प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में एकता की टीम विजयी रही।
इस अवसर पर नेशनल स्टूडेंट्स ओलंपिक समिति द्वारा महम में आयोजित खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाले गांव पहलावन सुर्या शर्मा को भी 31000 हजार रूपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नेशनल की टीम में किक बाॅक्सिंग नेशनल की टीम में स्थान हासिल वाले खिलाड़ी धीरज डाबला को भी पुस्कृत किया गया। प्राचार्य के रूप चयनित होने पर गांव सत्यवान चोपड़ा तथा बलजीत सिंह साहरण को भी सम्मानित किया गयां। रैफरी की जगदीश कोच तथा आजाद सिंह नम्बदरदार, विजय कुमार तथा बल्लू व सोनू डीपीई ने निभाई।
इस अवसर महाबीर सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि गांव के युवाओं की ऊर्जा सृजनात्मक कार्यों में लगे। खेल आयोजन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकते हैं। वे आगे भी इस प्रकार के आयोजन करवाते रहेंगे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के अतिरिक्त दर्शकों को भी रिफ्रैसमैंट दी गई। 24c न्यूज/ दीपक दहिया 8950176700

लड़कियों के वर्ग प्रदर्शनी मैंच हुआ।

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *