Home ब्रेकिंग न्यूज़ ‍लोक कल्याण की नीतियों का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाए त्रिदेव...

‍लोक कल्याण की नीतियों का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाए त्रिदेव : भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में बोल धनखड़

राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा ने कार्यशाला को संबोधित किया

महम

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में राजनीति नहीं,राष्ट्र हित और लोक हित प्राथमिकता है। सेवा और समर्पण की इस विचारधारा को आधार मानते हुए पार्टी कार्यकर्ता अंतोदय की भावना से मोदी-मनोहर सरकार की लोक हितैषी नीतियों का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पंहुचाना सुनिश्चित करें। मोदी व मनोहर सरकार ने समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनेकोंनेक लोक हितैषी योजनाएं बनाकर लागू कर रही हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने महम विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की त्रिदेव कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलओ-2 यानि त्रिदेव। त्रिदेव का सीधे आमजन से जुड़ाव रहता है। भाजपा ने त्रिदेव व्यवस्था लोकहित में बनाई गई है ताकि समाज के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर सरकार की लोक हितैषी योजनाओं का लाभ पंहुचाया जा सके। यह त्रिदेव की जिम्मेदारी तय की जा रही है कि उनके बूथ पर सभी पात्र लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक हितैषी नीतियों का लाभ मिलें। पार्टी की सेवा और समर्पण की विचारधारा को सभी तक सेवाओं के साथ पंहुचाएं।
धनखड़ ने संगठन द्वारा किए गए पिछले कार्यो की समीक्षा करते हुए भविष्य की चुनौतियां और संगठन की गतिविधियों की जानकारी सांझा की। उन्होंने 19 दिसंबर को सभी मंडलों मेंं बैठक और रिकॉर्ड हाजिरी के साथ अटल जयंती मनाने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी बड़े स्तर पर मनाई जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब माताओं. बहिनों के घर में उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रूपये प्रति वर्ष तक की गरीब व्यक्ति को आधुनिक चिकित्सा सुविधा फ्री,किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में, गरीबों की आय बढ़ाने के लिए अंत्योदय मेले,फसल व बागवानी बीमा योजना सहित अनेकों योजनाएं बनाकर लागू की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन भाव से मरीजों तक ईलाज, भोजन, दवाईयां, ऑक्सीजन आदि पंहुचाई। कोई भी मरीज बिना ईलाज के न रहे और कोई भी इंसान भूखा न सोए यह व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं की राष्ट्र हितैषी सरकार ने की।
राज्य सभा सांसद रामचंद्र जागड़ा ने कहा कि मोदी.मनोहर सरकार गरीब, जरूरतमंद,युवा, छात्र, किसान,महिला, दुकानदार,कामगार, व्यापारी आदि समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य रही हैंं। भारत की योजनाबद्घ सुव्यवस्था और तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था का दुनिया भर ने लोहा माना है। सेनाएं आधुनिक हथियारों से सुसज्जित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र ही विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता है ।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बन रही है। सभी कार्यकर्ता मोदी.मनोहर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार.प्रसार करें और विपक्ष की आलोचनाओं का करारा जवाब दें। हमारी सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है ।
कार्यशाला में जिला अध्यक्ष अजय बंसल,प्रदेश मीडिया सह.प्रमुख शमशेर सिंह खरक,जिला महामंत्री राजेश भालोट जिला उपाध्यक्ष सुनील आर्य, भाजपा नेता सुरजीत जसिया,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, मीना वाल्मीकि, राजकुमार सुनारियां, महम नगर पालिका के चेयरमैन फते सिंह,पूर्व चेयरमैन राजबीर आर्य, वेदप्रकाश धवन जिला मीडिया प्रभारी तरुण, सन्नी शर्मा जिला विस्तारक सत्यवान गोयत, पदम ढुल,मुकेश शर्मा, महम मंडल के अध्यक्ष रोहतास सरपंच, बहु.अकबर पुर मंडल के अध्यक्ष हरेंद्र कटारिया, लाखन माजरा मंडल के अध्यक्ष नवीन उप्पल के अलावा महम विधान सभा के सभी बूथ अध्यक्ष,पालक,बी एल ओ.2 सहित सभी बूथों से त्रिदेव मौजूद रहे। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!