चालक पर लापरवाही से थ्री व्हीलर चलाने का आरोप
महम, 27 नवंबर

लड़का होने की खुशी में शामिल होकर लौटते एक परिवार की थ्री व्हीलर डिवाडर से टकरा गई। थ्री व्हीलर में एक ही परिवार के छह व्यक्ति शामिल थे। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। थ्री चालक पर लापरवाही से थ्री व्हीलर चलाने का आरोप है। परिवार महम चौबीसी के गांव खरैंटी का है।
खरैंटी निवासी रविना पु़त्री दलेर ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया है कि वे एक थ्री व्हीलर से गांव जिंदराण से लड़का होने की खुशी में शामिल होकर लौट रहे थे। थ्री व्हीलर में रविना के अतिरिक्त राजेश पुत्र रामफल, रविना के पिता दलेर पुत्र रामफल, आशा पत्नी शमशेर, रविना की मां रिंेकू तथा रविना के ताऊ शमशेर पुत्र रामफल सवार थे। थ्री व्हीलर नम्बर एचआर 46ई-4178 को गांव का ही राजबीर पुत्र कर्मबीर चला रहा था। राजबीर अपने थ्री व्हीलर को लापरवाही तथा गफलत से चला रहा था। उसे लापरवाही ना करने के लिए बार-बार समझाया भी जा रहा था। लेकिन वह मान नहीं रहा था।
जींद रोड़ पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के क्रास किया तो चालक राजबीर ने थ्री व्हीलर सीधे सड़क पर बने डिवाडर में मार दी। शमसेर सिंह आगे चालक के पास बैठा हुआ था। बाकी सब पीछे वाली सीट पर बैठे थे। हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने शमशेर को मृत घोषित कर दिया।
रविना के बयान पर लाखनमाजरा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। (एफआईआर)

इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *