Home जीवनमंत्र अंगूठी में छिपे सूत्र ने बदल दिया राजा का जीवन-जीवनमंत्र 24c

अंगूठी में छिपे सूत्र ने बदल दिया राजा का जीवन-जीवनमंत्र 24c

यह भी बीत जाएगा

कहते है एक बार एक राजा ने अपने विद्वानों से कहा कि वे कोई एक ऐसा छोटा सा सूत्र तैयार करें, जिसमें सभी शास्त्रों और ग्रंथों का निचोड़ हो। जो हर परिस्थिति में सही राह दिखाए। विद्वान मुश्किल में पड़ गए। कोई उपाय नहीं सूझा। आखिर एक गांव के पास ही रह रहे एक वृद्ध फकीर के पास गए और राजा के आदेशों के बारे में बताया।
फकीर राजा के पास आया और उसने अपनी अंगूठी राजा को दे दी। उसने कहा कि इस अगूंठी के नगीने के नीचे एक कागज का टुकड़ा रखा है और कागज पर एक सूत्र लिखा है। यह अगूंठी मुझे मेरे गुरु ने दी थी हालांकि मुझे कभी इस सूत्र की जरुरत नहीं पड़ी। याद रखना यह सूत्र केवल तभी पढऩा जब बाकी सब उपाय असफल हो जाएं। कोई अन्य उपाय ना रहे। राजा सहमत हो गया।
एक बार एक युद्ध में राजा पराजित हो गया। दुश्मन राजा के सैनिक उसके पीछे दौड़ रहे थे। वह पूरी ताकत से बचने के लिए अपना घोड़ा दौड़ा रहा था। संकट की इस घड़ी में अचानक उसे अंगूठी में छूपे सूत्र की याद आई। एक चट्टान के पीछे छूप कर उसने अंगूठी के नगीने के नीचे से कागज का टुकड़ा निकला।
उस पर लिखा था-यह समय भी बीत जाएगा।
हुआ भी ऐसा ही। दुश्मन के सैनिकों से राजा ओझल हो गया। दुश्मन के सैनिक किसी अन्य दिशा में चले गए। राजा ने फिर अपने सैनिकों को संगठित किया और हमला किया। राज हासिल कर लिया। लेकिन राजा इस बार अधिक धार्मिक और सदाचारी था। घमंडी नहीं था। कहता रहता-
समय एक जैसा नहीं रहता-वह नहीं रहा तो यह भी नहीं रहेगा-बीत जाएगा।

आपका दिन शुभ हो!!!!!

ऐसे हर सुबह एक जीवनमंत्र पढने के लिए Download 24C News app:  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!