Home जीवनमंत्र चरवाहे ने समझाया राजविद्वान को तोते की पहेली का रहस्य-आज का जीवनमंत्र...

चरवाहे ने समझाया राजविद्वान को तोते की पहेली का रहस्य-आज का जीवनमंत्र 24c

तोता किससे कर रहा था सावधान? जानिए

कहते हैं एक बार एक राजा के पास एक तोता था। वह बस एक वाक्य बोलता रहता था। ’बस एक से सावधान!’। राजा को भी नहीं पता था कि तोता किससे सावधान रहने के लिए कह रहा है।
एक दिन राजा उस तोते को राज दरबार में ले आए। दरबार मंे उपस्थित विद्वानों की सभा में उसने पूछा कि इस तोते के कहने का क्या अर्थ है? तोते की बात सभा के विद्वानों को भी समझ नहीं आई।
राजा ने घोषणा की कि तोता क्या कहना चाहता है। यह राजदरबार के सबसे मुख्य विद्वान को समझाना होगा। अगर समझा पाया तो उसे बड़ा ईनाम मिलेगा। नहीं समझा पाया तो बड़ा दंड मिलेगा।
मुख्य विद्वान बेहद परेशान हो गया। उसने राजा से कुछ समय मांगा और दरबार से निकल कर नगरी में घुमने लगा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि तोता किससेे सावधान रहने के लिए कह रहा है।
आखिर घुमते हुए उसे एक चरवाहा मिला। चरवाहा राज विद्वान को जानता था। चारवाहे ने राज विद्वान से पूछा कि आप बहुत अधिक परेशान लग रहे हैं। राज विद्वान ने चरवाहे को सारी बातें बताई।
चरवाहे ने कहा कि इसमें क्या मुश्किल है। चलो मैं बता देता हूं तोता किस से सावधान रहने के लिए कह रहा है, लेकिन एक मुश्किल है। राज विद्वान ने कहा कि बोलो में क्या मुश्किल है।
चरवाहे ने कहा कि उसका कुत्ता हमेशा उसके साथ रहता है। और यह जहां भी जाता है कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ता है। अब वह तो उसे राजमहल तक कंधे पर उठा कर ले नहीं जा सकता।
राज विद्वान ने तुरंत कहा कि ये काम मैं करुंगा। आपके कुत्ते को अपने कंधे पर मैं उठा लूंगा। अब बस चलिए और तोते की बात वाली पहेली को हल कर दीजिए। राज विद्वान कुत्ते को कंधे पर उठाकर राजदरबार पहुंचा। साथ था चरवाहा।
राजा ने जाते ही पूछा कि बताओं तोता किससे सावधान रहने को कह रहा है। तभी चरवाहा बोल उठा।
महाराज! आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल जाना चाहिए था।
तोता लोभ से सावधान रहने के लिए कह रहा है। जब व्यक्ति में लोभ आता है तो उसके साथ भय भी आता है। और भय आता है तो राज विद्वान भी कंधे पर कुत्ता उठाने के लिए तैयार हो जाता है। जैसा आप देख रहे हैं।
इसे राज विद्वान बनने को लोभ था। आपसे मिलने वाले पद व ईनाम का लोभ था। इसी लोभ के कारण अब इसे दंड का भय भी हो गया। अतः तोता लोभ से सावधान रहने के लिए कह रहा है। (सुनी सुनाई)

आपका दिन शुभ हो!!!!!

ऐसे हर सुबह एक जीवनमंत्र पढने के लिए Download 24C News app:  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!