Home अन्य महम आईटीआई के ठेके के कर्मचारियों ने लगाया वेतन हड़पने का आरोप

महम आईटीआई के ठेके के कर्मचारियों ने लगाया वेतन हड़पने का आरोप

आईटीआई के मुख्य गेट पर दिया धरना, की नारेबाजी

आईटीआई के नियमित कर्मचारियों ने भी किया आंदोलनकारी कर्मचारियों का समर्थन
महम

महम आईटीआई में लगे ठेके कर्मचारियों ने आईटीआई के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि उनके वेतन में गोलमाल किया जा रहा है। अगर वे आवाज उठाते हैं तो उन्हें हटाने की धमकी दी जा रही है। विरोध में इन कर्मचारियों ने आईटीआई गेट के सामने धरना दिया तथा प्राचार्य व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।
ऐसे कुल 11 कर्मचारी हैं और कई साल से कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके खाते में प्रति माह 14 हजार रुपए वेतन आता है, जिसमें उन्हें केवल सात हजार रुपए ही दिए जाते हैं। बाकी सात हजार उन्हें नहीं दिए जाते। आवाज उठाने पर उन्हें बंद कमरें में बुलाकर धमकाया जाता है। आईटीआई के कर्मचारी सचिन गांधी ने भी कहा है कि आईटीआई के इन कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।
कर्मचारियों का कहना है उन्होंने इस संबंध में महम पुलिस को भी शिकायत दी है, लेकिन पुलिस द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उल्टा उन पर ही समझौता कर लेने का दबाब बनाया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि इस मामले में उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
ये कहना है प्राचार्य का
हालांकि इस मामले में आईटीआई के प्राचार्य राजेंद्र सिंह का कहना है कि वे कर्मचारियों के साथ गलत नहीं होने देंगे। ठेकेदार को कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाने दिया जाएगा। उनका कहना है कि कर्मचारियों को दुःखी नहीं होने देंगे। प्राचार्य के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!