Home ब्रेकिंग न्यूज़ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत के किया सूर्य नमस्कार! सरस्वती विद्या...

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत के किया सूर्य नमस्कार! सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ आयोजन

क्रीड़ा भारती के उमेश रहे मुख्यातिथि

महम
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में ’आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय के इंडोर स्टेडियम में ’सूर्य नमस्कार’ योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गयां। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित भी किए गए।
क्रीड़ा भारती के उमेश इस आयोजन के मुख्यातिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हॉकी के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जितेंद्र एवं स्टूडेंट्स ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव अनिल शर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक डा. प्रदीप भारद्वाज ने की।
मुख्यातिथि उमेश ने इस अवसर पर अपने संदेश में अखंड भारत के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि चरित्र निर्माण से ही देश का निर्माण होगा। उन्होंने धार्मिक ग्रंथों महाभारत एवं महाभारत में निहित विद्यार्थी उपयोगी जानकारियां भी सांझा की।
निदेशक प्रदीप भारद्वाज ने इस अवसर पर बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर विशेष बल दिया जाता है।
बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर विद्यालय में पोस्टर मेकिंग तथा कविता पाठ प्रतियोगिताएं भी हुई। इन प्रतियोगिताओं को संचालन प्राचार्या शीला दुहन तथा उप प्राचार्या वीणा रल्हन ने किया। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!