रूबी को सम्मानित करती प्राचार्या निर्मला सहारण

स्कूल ने किया छात्रा को सम्मानित

आर्य स्कूल फरमाणा की पूर्व छात्रा रूबी पुत्री राजेश मंदेरणा पांच साल तक अमेरिका में शोध करेगी। इस दौरान उन्हें 21से 30 लाख रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति भी मिलेगी।

स्कूल की प्राचार्या निर्मला सहारण ने बताया कि रूबी यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ एरलिंग (एसी) यूएसए फिजिक्स विषय मे शोध करेगी।

रूबी की इस उपलब्धि से स्कूल के साथ साथ समूचा गांव व क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। शुक्रवार को रूबी के सम्मान में स्कूल में समारोह आयोजित किया गया।

स्कूल की ओर से रूबी को सम्मानित किया गया। रूबी ने स्कूल के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए अपनी सफलता के अनुभव सांझा किए। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cne

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *