अपने मायके निंदाना आ रही थी महिला

महम
गांव बास से निंदाना अपने मायके आ रही एक महिला के बस में रखे बैग से साढ़े छह तोले सोने के गहने चुरा लिए गए। वारदात महम बस स्टैंड़ से गांव खेड़ी के बीच हुई है। महिला ने इस संबंध में महम पुलिस को शिकायत दी है।
महिला नीलम पत्नी नरेश अपनी ससुराल गांव बास पाना बादशाहपुर से 21 मार्च को अपने मायके निंदाना आ रही थी। नीलम ने महम पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके बैग में डेढ़ तौले सोने की गलसरी, एक तोले का मंगलसूत्र, आधा-आधा तौले की दो अंगूठी तथा तीन तौले के दो कड़े थे। सभी गहने सोने की थे।
महिला का कहना है कि महम से निंदाना के लिए महम बस स्टैंड से हरियाणा रोड़वेज की बस में सवार हुई थी। बाद जब देखा गया तो उसके गहने नहीं मिले। महिला का कहना है कि खेड़ी गांव से कुछ पहले कुछ लड़के चलती बस से कूद गए थे। उसे शक है कि इन्हीं लड़कों ने उसके गहने चुराए हैं।
महम पुलिस ने महिला की शिकायत पर इस संबध्ंा में मामला दर्ज कर लिया है। (एफआईआर)

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *