दौड़ में भाग लेती छात्राएं

एक दिवसीय खेल आयोजन में विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

महम
एचडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेड़ी महम में शुक्रवार को एक दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल आयोजन में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस, रस्सकशी तथा लंबी कूद आदि की खेल प्रतियोगिताएं हुई। इस खेल आयोजन में सीनियर तथा जूनियर दोनोें ही वर्गों में रोज हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग के लड़कों के वर्ग में दसवीं कक्षा के हिमांशु को तथा लड़कियों के वर्ग में नौवीं कक्षा की निधि को श्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।
प्राचार्य रघुविंद्र मल्हान ने बताया कि सीनियर वर्ग में लोट्स हाउस तथा जूनियर वर्ग में लिली हाउस दूसरे स्थान पर रहा।
निदेशक कुलवंत नहरा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में अवश्य भाग लेना चाहिए। हर विद्यार्थी को एक खेल अवश्य अपनाना चाहिए। सचिव संजीव छिल्लर ने इस आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा की। आयोजन समिति में उपप्राचार्या शालिनी गुप्ता, दुर्गेश पांचाल, सतीश जांगड़ा, धर्मबीर पराशर व राजेश दुहन तथा अन्य स्टाफ सदस्य शामिल थे। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *