Home ब्रेकिंग न्यूज़ महम पहुंची शहीदी यादगार किसान मजदूर पदयात्रा

महम पहुंची शहीदी यादगार किसान मजदूर पदयात्रा

रविदास मंदिर धर्मशाला में हो रहा है रा़त्रि ठहराव

कृषि कानून वापिस लेने की की जोरदार मांग
हो रहा है सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
महम

शहीदी यादगार किसान मजदूर यात्रा शुक्रवार को महम पहुंच गई। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हो रही इस यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान द्वारा किया जा रहा है। यात्रा का रा़ित्र ठहराव रविदास मंदिर धर्मशाला में है।
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष कामरेड इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रविवार को भाजपा सरकार रोहतक में एक कार्यक्रम करने की इच्छा रख रही है। शहीदी किसान मजदूर पदयात्रा इसी दिन रोहतक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की भावनाओं के विरुद्ध कोई कार्यक्रम ना करे। अन्यथा जनता में रोष बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है।

सभा को सीटू अध्यक्ष सरोज, सुखबीर सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के सहसचिव सुखबीर दलाल, खेत मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष रामकुमार, नौजवान सभा के नेता अनिल शामिल रहे। वक्ताओं ने सरकार तीनों कृर्षि कानूनों को तुरंत रद्द करने की मांग की।


पदयात्रा का महम पहुंचने पर भैणीमहाराजपुर में स्वागत किया गया तथा महम में रविदास मंदिर धर्मशाला में सभा हुई।
इससे पूर्व भैणीमहाराजपुर में पदयात्रा का स्वागत किया गया। यहां पदयात्रा स्वागत समारोह में सरजो देवी, प्रेम सिंह, सत्यनारायण, जुगनू, सुनील महाराजपुर, अजीत सिंह खेड़ी, राज सिंह नेहरा तथा भरत सिंह आदि शामिल रहे। पदयात्रियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!