जिला रोहतक की 12 सदस्यीय वॉलीबाल टीम में नौ लड़कियां अकेले फरमाणा गांव की

महम
गांव फरमाणा के लिए गौरव के क्षण है। राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिला रोहतक की 12 सदस्यीय महिला टीम में नौ खिलाड़ी अकेले गांव फरमाणा से हैं। इनमें सात लड़कियां ग्राम पंचायत फरमाणा खास तथा दो लड़कियां ग्राम पंचायत फरमाणा बादशाहपुर से हैं। राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की टीम में भी तीन लड़के फरमाणा से तथा दो लड़के फरमाणा के साथ लगते गांव बेडवा से चयनित हुए हैं। खास बात यह है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई तीन रोहतक की महिला खिलाड़ी भी अभ्यास के लिए फरमाणा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ही आ गई हैं। यहां पहले से उपलब्ध एनआईएस कोच संदीप खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाणा के मैदान में चल रही वॉलीबाल नर्सरी में अग्रणी भूमिका निभा रहे समाजसेवी महाबीर फरमाणा ने बताया कि पूरे जिले की टीम में तीन चौथाई टीम एक ही गांव से होना गांव के लिए गौरव की बात है। इनमें से सात खिलाड़ी अकेली ग्राम पंचायत फरमाणा खास से हैं तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में अभ्यास करती हैं। खिलाड़ियों को सोमवार को नर्सरी मैदान में सम्मानित किया गया।
फरमाणा में पहुंची रोहतक की खिलाड़ी
महाबीर सहारण ने बताया कि जिला रोहतक की टीम में चयनित अन्य महिला खिलाड़ी भी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाणा के मैदान में ही अभ्यास के लिए पहुंच गई हैं। इस मैदान पर एनआईएस कोच संदीप ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित देना आरंभ कर दिया है।
प्रतियोगिता एक से तीन अप्रैल तक मकड़ाना में होगी। महाबीर सहारण ने कहा कि खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता व सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। बहुत कम समय में ही छात्राओं ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। आने वाले समय में गांव के खिलाड़ी और बेहतर परिणाम देंगे।
इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
महाबीर सहारण के सौजन्य से खिलाड़ी मोना, निधि, शिक्षा, वर्षा, टिन्नू, तन्नू व नगमा को सम्मानित किया गया। ये सातों खिलाड़ी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में अभ्यास करती हैं। इसके अतिरिक्त रोहतक से आई तीन खिलाड़ी गरिमा, हिना व पूजा को भी सम्मानित किया गया। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *