प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय महम में मना ’स्मृति दिवस’

बाबा ब्रह्मा को किया गया याद

महम
बाबा ब्रह्मा की जीवन दुनिया का राह दिखाने वाला था। उनकी आध्यात्मिक विचारधारा वैश्विक स्तर पर मानव का मार्ग दर्शन कर रही है। बाबा ब्रह्मा के ’स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य पर मंगलवार को महम के प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महम में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के अतिरिक्त आसपास के गांव से भी ग्रामीणों ने भाग लिया।
ईश्वरीय विश्वविद्यालय महम के सेवा केंद्र में हुए इस आयोजन में बहादुरगढ़ के सुरेंद्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वे गत 28 वर्षों से बाबा के चरणों में सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब भी घर से निकले परमात्मा बाबा को याद करके निकले। उसके कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे।
महम के सेवा केंद्र की संचालिका चेतना बहन ने इस अवसर पर कहा कि बाबा की जीवन सादगी भरा था। उन्होंने नारी का हमेशा सम्मान किया तथा नारी को आगे रखा।
बहन सुमन ने कहा कि इस तीन दिवसीय आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग रहा। इसके लिए उन्होंने सबका धन्यवाद किया। आयोजन में दिनेश गुप्ता व मास्टर सुशील का विशेष सहयोग रहा। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *