सीने में दर्द की शिकायत के बाद महम के अस्पताल में भर्ती हुआ किसान
पुलिस ने कहा पूछताछ के बाद छोड़ दिया है सुरेश कुमार को
महम
महम में आज उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब पुलिस ने नाम और पिता का नाम मिलने पर एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति गांव सैमाण के पूर्व सरपंच राजबीर सामणिया का भाई सुरेश कुमार था। उसे बैंक डिफाल्टर के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस की सूचि में कोई अन्य व्यक्ति था।
सुरेश कुमार पुत्र रघबीर सिंह निवासी गांव सैमाण ने बताया कि उसे कहा गया कि आपके खिलाफ मामला दर्ज है। वह बैंक का डिफाल्टर है। हालांकि उसने स्वीकार किया कि उसने बैंक से लोन ले रखा है और घर में बिगड़े हालातों के कारण वह समय पर किश्त नहंी दे पाया। लेकिन उसके खिलाफ अभी तक बैंक ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। सुरेश का कहना है कि यह मामला दर्ज किसी दूसरे गांव के सुरेश के खिलाफ था। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया।
सुरेश के भाई पूर्व सरपंच राजबीर सामणिया ने भी कहा कि उसके भाई को पुलिस ने अपमानित किया है। बिना वजह उसे हिरासत में रखा तथा उसके साथ अच्छा व्यवाहर नहीं किया। यही कारण रहा है कि मानसिक व शारीरिक परेशानी के चलते उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुरेश कुमार पहले से ही हृदय से संबंधित बीमारी से जूझ रहा है। राजबीर ने सुरेश को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इधर एसएचओ शमसेर सिंह ने कहा कि सुरेश के साथ कोई भी दुव्र्यवाहर नहीं किया गया। पूछताछ में पता चलने के बाद कि उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं है। तो उसे छोड़ दिया गया।24c न्यूज/ दीपक दहिया 8950176700
आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews