महम तथा लाखनमाजरा में हुए मामले दर्ज

महम
इन दिनों किसान धान निकाल रहे हैं। महम क्षेत्र के किसान अपने धान को अकेला ना छोड़े। क्षेत्र में धान चोर गिरोह सक्रिय है। महम तथा लाखनमाजरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग धान चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। महम थाना क्षेत्र के गांव अजायब तथा लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के गांव नांदल में धान चोरी की वारदात हुई हैं। अजायब में धान चोरी की वारदात को 23 नवंबर की रात को अंजाम दिया गया जबकि नांदल में धान चोरी की वारदात रविवार को दोपहर बाद तीन से छह बजे के बीच हुई है।
महम थाना क्षेत्र कें गांव अजायब के धर्मबीर पुत्र लालचंद ने बयान दर्ज कराया है कि 23 नवंबर की रात को उसके खेत से उसकी डेढ़ एकड़ की लगभग 24 किवंटल धान की फसल चोरी हो गई। 23 नवंबर की शाम तक निकाली गई यह धान खेत में ही थी। 24 नवंबर को सुबह जब उसने जा कर देखा तो धान गायब था। पहले उसने खुद के स्तर पर धान की तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिली तो थाने में मामला दर्ज करवाया।
लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के गांव नांदल के किसान जयनारायण पुत्र हरि सिंह ने बयान दर्ज कराया है कि उसकी लगभग पौने एकड़ की लगभग 33 मण जीरी उसके खेत से दोपहर बाद तीन और छह बजे के बीच चोरी हो गई।
दोनों की मामलों में पुलिस ने मामले दर्ज कर धान चोरों की तलाश आरंभ कर दी है। (एफआईआर) दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *