Home अन्य महम में राशन डिपो से ले सकते तिरंगा। डिपुओं को दिए गए...

महम में राशन डिपो से ले सकते तिरंगा। डिपुओं को दिए गए 12,300 तिरंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज।

एसडीएम दलबीर फौगाट ने दी जानकारी

महम
भारतवासी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस वर्ष देश को आज़ाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं, इसी उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 जिलों का चयन किया गया हैए जिनमें रोहतक जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के पीछे मुख्य बात यही है कि प्रत्येक नागरिक में देश भक्ति व राष्ट्र भावना का जज्बा पैदा हो और वह अपने देश के प्रति लगाव का इजहार कर सके। उन्होंने उपमण्डल वासियों का आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक को इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लें।

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी सतीश दहिया द्वारा महम खंड के 50 राशन डिपो एवं महम शहर के सभी वार्डों के राशन डिपो पर 12 हजार 300 तिरंगे झंडे मुहैया करवाए गए हैं। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सतीश दहिया ने बताया कि महम खंड के सभी राशन डिपूओं पर 12 हजार 300 झंडे दिए गए हैं। इन राशन डिपूओं से कोई भी आमजन निर्धारित राशि देकर तिरंगा झंडा ले सकता है और अपने घर, दुकान, संस्थान आदि पर लगा सकता है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!