गणतंत्र दिवस के कारण किया आंदोलन स्थगित

महम, 23 जनवरी
महम नगरपालिका कर्मचारियों ने अपना घोषित आंदोलन 27 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के कारण यह आंदोलन स्थगित किया गया है। कर्मचारी सफाई निरीक्षक ब्रह्मजीत के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नगरपालिका कर्मचारी संघ महम इकाई के प्रधान बंसीलाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस के कारण सफाई व्यवस्था को लेकर अधिक जिम्मेदारियां हैं। कर्मचारी इस पर्व में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने देना चाहते। ऐेसे में कर्मचारियों की सोमवार को पालिका प्रशासन से बातचीत हुई। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि 13 जनवरी को महम नगरपालिका परिसर में सफाई निरीक्षक ब्रह्मजीत को शराब के नशे में धुत्त पाया गया था। वार्ड 13 की पार्षद के पति सुनील उर्फ लीलू ने इस संबंध में महम थाने में मामला दर्ज करवाया था। सफाई निरीक्षक की डाक्टरी जांच हुई थी तथा उसे अगले दिन अदालत से जमानत मिली थी।
इसके बाद सफाई निरीक्षक ने आरोप लगाया था कि उसके साथ सुनील तथा अन्य ने मारपीट की थी। उसने इस संबंध मंे उसने महम पुलिस को दरखास्त भी दी है। पालिका कर्मचारियों ने सफाई निरीक्षक के समर्थन मंे आंदोलन की घोषणा की है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *