विधानसभा के अंतिम दिन बलराज कुन्डू ने उठाए मामले

महम
महम के विधायक बलराज कुन्डू ने हरियाणा विधानसभा में तीसरे दिन महम महिला कालेज खोलने की मांग की तथा भर्तियों के दौरान पेपर लीक मामले को प्रमुखता से उठाया। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुन्डू ने विधानसभा में कहा कि महम आसपास क्षेत्रों का एक प्रमुख केंद्र है। यहां राजकीय महिला महाविद्यालय अवश्य होना चाहिए। महम शहर में फिलहाल सहशिक्षा का महाविद्यालय है। यदि यहां महिलाओं के अलग से महाविद्यालय बने तो पहले सत्र से ही दो हजार छात्राओं का दाखिला तय है।
कुन्डू ने कहा कि अब तक हरियाणा में 28 बार भर्तियों के पेपर लीक हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त सिपाही भर्ती में बेतुके सवाल पूछे जाने से भी यह भर्ती मजाक बनी।
कुन्डू ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि ये पेपर लीक हरियाणा में ही सर्वाधिक क्यों होते हैं?
कुन्डू ने मांग की कि यह एक गंभीर मुद्दा है। इसकी तह तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होनंे इस संबंध में अपने सुझाव भी दिए और कहा कि इस दिशा में जल्दबाजी में कदम उठाने की बजाय गंभीर प्रयास किए जाने चाहिएं। उन्होंने पेपर पैटर्न को लेकर भी सुझाव भी दिए।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *