व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश
महम, 20 नवंबर
महम के विधायक बलराज कुन्डू ने रविवार को महम चीनी मिल का दौरा किया। उन्होंने मिल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिल में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
मिल के नए पिराई सत्र के शुभारंभ के कुछ समय बाद से ही मिल चल नहीं रहा था, लेकिन शनिवार की रात को मिल चल पड़ा। उन्होंने इस संबंध में मिल के एमडी दलबीर फौगाट से बात की। एमडी ने विधायक को बताया कि आरंभ में कुछ परेशानियां आ जाती हैं। आगे से मिल सुचारू रूप से चलेगा।
विधायक ने कहा कि मिल किसानों की संस्था है, यहां किसान हित सर्वोपरी होने चाहिएं। उन्होने कहा कि मिल में सामुदायिक रसोई आरंभ की जानी चाहिए। जहां किसानों को दस रूपए में भरपेट भोजन मिल सके। उन्होंने मिल की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरूस्थ रखने के लिए कहा। विधायक ने किसानों से कहा कि उन्हें कोई भी समस्या हो तो उन्हें सूचित करे। साथ ही विधायक ने कहा कि मिल अधिकारियों को व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मिल अधिकारियों का मूल्यांकन किसानों के फीडबैक के आधार पर होना चाहिए। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews