दो लाख रूपए देकर छुड़वाएंगे खिलाड़ी के परिवार की गिरवरी रखी जमीन
चार लाख रूपए की बकाया फीस भी खुद देंगे, देंगे साढ़े सात लाख की सहायत
महम
महम के विधायक बलराज कुन्डू एक और महिला खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए हैं। बलराज कुन्डू ने गांव भगवतीपुर की नौकायन की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मोनू गे्रवाल को साढ़े सात लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। महिला खिलाड़ी मोनू ग्रेवाल नौकायन में राष्ट्रीय स्तर पर 70 से अधिक पदक जीत चुकी है। इसके अतिरिक्त अंतराष्ट्रीय स्तर पर ’डैªगन बोट वल्र्ड कप’ में कास्य पदक प्राप्त कर चुकी है।
गिरवी रखी जमीन छुड़ाएंगे
मोनू ग्रेवाल की एनआईएस फीस भरने के लिए उसके माता-पिता को अपनी जमीन गिरवी रखनी पड़ी थी। विधायक बलराज कुन्डू ने कहा कि वे अपनी तरफ से दो लाख रूपए देकर इस जमीन को छुड़वाएंगे। इसके अतिरिक्त एनआईएस की बकाया चार लाख रूपए की फीस भी अपनी तरफ से खुद भरेंगे। इसके अतिरिक्त मोनू ग्रेवाल को आगे नौकायन की तैयारियों के लिए डेढ़ लाख रूपए अलग से देंगे। कुन्डू ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश में दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पैसे के कारण किसी खिलाड़ी का गेम खराब ना हो। विज्ञप्ति/24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789
आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews