सेठ माइदयाल नम्बरदार मार्ग के नामकरण के अवसर पर सांसद रामचंद्र जांगड़ा व शमसेर खरकड़ा

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा तथा भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा रहे नामकरण समारोह के अतिथि

महम
महम के पुराना बस स्टैंड से आजाद चौक के बाजार के मार्ग तक का नाम सेठ माइदयाल नम्बरदार के नाम पर रखा गया है। नामकरण समारोह के मुख्यातिथि भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा थे। भाजपा नेता शमसेर सिंह खरकड़ा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि सेठ माइदयाल का महम के निर्माण में बड़ा योगदान है। उन्होंने कई विकास परियोजनाओं के लिए जमीन दान में दी है। उनके नाम पर महम के प्रवेश द्वार का नामकरण एक अच्छी पहल है। शमसेर खरकड़ा ने इस अवसर पर कहा कि नगरपालिका के पुराने परिसर में सेठ माइदयाल के नाम पर पुस्तकालय का निर्माण भी करवाया जाएगा। इस पुस्तकालय में विश्वस्तरीय अध्ययन सुविधाएं होंगी। सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने सांसद निधि से 11 लाख रूपए इस पुस्तकालय के निर्माण के लिए देने की घोषणा की। सेठ माइदयाल के पौत्र विनोद नम्बरदार ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त की तथा कहा कि वे अपनी तरफ से 21 कम्प्यूटर इस पुस्तकालय के लिए देंगे और भी जो सहायता उनसे हो पाएगी। वे इसके लिए देंगे।
कौन थे सेठ माइदयाल नम्बरदार
सेठ माइदयाल नम्बरदार महम के एक बड़े जमीदार थे। उनके रईस की उपाधि से भी नवाजा गया था। उन्होंने महम में कई सरकारी परियोजनाओं के लिए जमीन दान दी है। जिसमें से पुराना नगरपालिका कार्यालय परिसर तथा पशु अस्पताल परिसर भी शामिल हैं।
स्वतंत्रता सेनानी बद्री प्रसाद काला के नाम पर था मार्ग का नाम
सेठ माइदयाल नम्बरदार के नाम पर रखे गए मार्ग का नाम 1989 मंे स्वतंत्रता सेनानी बद्री प्रसाद काला के नाम पर रखा गया था। ब्रदीप्रसाद काला के पुत्र जगत सिंह काला ने बताया कि यह नामकरण पुराने बस स्टैंड से आजाद चौक होते हुए सैमाण चुंगी बाईपास तक हुआ था। महम के अन्य मार्गों के नाम भी अन्य स्वतंत्रता सेनानियेां के नाम पर हुए थे। हालांकि सेठ माइदयाल के नाम पर मार्ग का नामकरण केवल पुराने बस स्टैंड से आजाद चौक तक हुआ है। इस संबंध में इसी वर्ष तीन मई को पालिका मंे प्रस्ताव पारित किया गया था। तात्कालीन प्रधान फतेह सिंह व पालिका सचिव ने कहा है कि पहले कभी इस मार्ग का नामकरण हुआ है, उन्हें इस तथ्य की जानकारी नही थी। (विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *