मदीना हवन यज्ञ कर शिलक राम को दी गई श्रद्धांजलि

फरमाणा में किया हवन यज्ञ

रोहिल्ला की स्मृति में पुरस्कार भी दिया जाए
महम

मदीना के शीलक राम रोहिल्ला उर्फ शिल्लू के निधन पर कई समाजिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है। आर्य समाज फरमाणा ने रविवार को हवन यज्ञ किया तथा रोहिल्ला को एक सच्चा समाजसेवी बताया। आर्य समाज फरमाणा के प्रधान नफे सिंह ने कहा है कि शिलक राम के निधन से आर्य समाज को भारी क्षति हुई है। उनका आर्य समाज के सक्रिय योगदान था।
शिलक राम रोहिल्ला के साथी डा. राजेश फरमाणा ने बताया कि विश्व रोहिल्ला राजपूत सभा के संस्थापक उत्तर प्रदेश के रविंद्र रोहिल्ला राजपूत, रोहिल्ला-टांक नामदेव सभा के प्रधान अशोक रोहिल्ला, रोहिल्ला-टांक सभा रोहतक के प्रधान राजेंद्र रोहिल्ला, रोहिल्ला-टांक सभा सोनीपत के प्रधान धर्मराज, रोेहतक की प्रधान ज्योत्सना रोहिल्ला तथा शहीद सेवा दल के अध्यक्ष सावन रोहिल्ला गोहाना ने शीलक राम रोहिल्ला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा शीलक राम के परिवार के साथ गहरी संवेदना प्रकट की है।

फरमाणा के एक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ शिलक राम (फाइल फोटो)

जन्मतिथि व पुण्यतिथि पर करेंगे आयोजन
डा. राजेश फरमाणा ने बताया कि विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता रोहिल्ला ने कहा है कि शिलक राम रोहिल्ला के जन्मदिन तथा पुण्यतिथि पर हर वर्ष आयोजन किए जाएंगे। शिलक राम रोहिल्ला द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को पूरा किया जाएगा तथा उनके नाम पर एक पुरस्कार भी आरंभ किया जाना चाहिए।
हॉकी के अच्छे खिलाड़ी थे शिलक राम
शिलक राम रोहिल्ला पेशे से एक फोटोग्राफर थे, लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि वे अपने समय के हॉकी के अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। डा. राजेश के अनुसार शिलक राम मदीना की हॉकी टीम के कप्तान भी रहे हैं। वे राज्य स्तर तक हॉकी खेले हैं। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

2 thoughts on “कई संस्थाओं ने शिलक रोहिल्ला के निधन पर किया शोक व्यक्त, शिलक के बारे में ऐसा तथ्य भी, जिसे आप नहीं जानते?”
  1. शीलक राम जी विश्व रोहिला राजपूत संघ की रीढ़ थी जिनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता

Leave a Reply to Indu Vijay Dahiya Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *