महिलाओं ने कहा आंदोलन में बराबर की भागीदार

सोमवार मदीना टोल प्लाजा पर महिला किसान दिवस मनाया गया। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे यहां धरने पर इस आयोजन की अध्यक्षता ओमपति देवी सैमाण तथा अमिता देवी कलानौर ने की। संचालन सुशीला देवी ने किया।

अखिल भारतीय किसान सभा के रोहतक के बलवान सिंह ने बताया कि इस आयोजन को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह था। महिलाओं ने कहा वे इस आंदोलन में बराबर का सहयोग दे रही हैं। महिलाओं ने कहा है कि सरकार जब तक इन कानूनों को वापिस नहीं लेगी। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं ने सरकार विरोध नारेबाजी भी की।

महिलाओं की भागीदारी इस आंदोलन में लगातार बढ़ेगी। इस अवसर पर महिला मजदूर नेता कमलेश लाहली, चंद्रमुखी मदीना, तथा अनीता भैणीभैरो ने संबोधित किया।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *