महम एसडीएम परिसर के सामने चल रहे धरने को किसानों ने समाप्त करने की घोषणा कर दी

किसान सभा राजस्व विभाग के अधिकारियों और जिला उपायुक्त से मिलेगी

सफेद मक्खी और सूखे से बर्बाद हुई कपास की फसलों की स्पेशल  गिरदावरी की मांग को लेकर महम में एसडीएम परिसर के सामने चल रहा किसान सभा का धरना आज समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। धरना गत आठ दिनों से चल रहा था। किसान सभा ने घोषणा की है कि अब किसान सभा इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों और जिला उपायुक्त से मिलेगी।  

  जारी बयान में किसान सभा जिला कोषाध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि रोहतक जिले में कपास की फसलो को सफेद मक्खी के प्रकोप से नुकसान हुआ है,  जिसे लेकर किसान स्पेशल गिरदावरी की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलनरत है। सरकार व जिला प्रशासन किसानो की मांगों की और कोई ध्यान नही दे रहा जिससे किसानों में सरकार के प्रति गहरा रोष है।

 किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा की जा रही देरी के चलते  किसान फसलो पर ट्रैक्टर चलाने को मजबूर है, क्योंकि किसान  पर अगली फसल की बिजाई का दबाव है। अगर किसान को बर्बाद फसलों का मुआवजा नही मिला तो किसान की भरपाई नही हो पाएगी।

किसान सभा पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन बर्बाद हुई फसलो की स्पेशल गिरदावरी के आदेश नहीं देता किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

 इस मौके  पर रामकिशन, जयसिंह, रणवीर नहरा, उमेद सिंह,ओमप्रकाश ,सतबीर दांगी, ओम सिवाच, जितेंद्र सिवाच,रामकुवार,राज सिंह ,अशोक, हवा सिंह,सुभाष चंद्र ,राजसिंह सीसर ,रामभगत नम्बरदार , जितेंद्र सीसर,नफे, जयसिंह,जयक,राममेहर नम्बरदार सैमाण, रणवीर नेहरा,महेंद्र,सूबेदार सूबे सिंह निंदाना, राजेन्द्र सैमाण, मामन, परमानंद शर्मा, श्रीनिवास भैणी भैरों, जगत सिंह ,महाबीर आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *