37 ग्राम से अधिक का सोना तथा 32,500 रूपए नकदी चुराई

बस में सफर कर रही थी महिला
महम, 15 नवंबर
महम के वार्ड पांच की एक महिला के थैले से चोरों ने 37 ग्राम से अधिक सोने के जेवरात तथा 32,500 रूपए नकद चुरा लिए। महिला महम से गोहाना के लिए बस मंे सफर कर रही थी। चोरी के बाद महिला सदमें में चले गई। होश आने के बाद उसने महम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
वार्ड पांच निवासी प्रेमकौर पत्नी कर्ण सिंह ने बताया कि महम से गोहाना जाने वाली एक निजी बस में चढ़ी थी। बस में काफी भीड़ थी, उसके पास एक थैला था, इस थैले में उसका परस रखा था। महिला का कहना है कि इस परस में उसकी लगभग तीन तौले सोने की एक चैन, सात ग्राम की सोने की अंगूठी तथा एक नाक की सोने की तीली थी। इसके अतिरिक्त इस परस में 32,500 रूपए नकद तथा उसका आधार व पैन कार्ड भी थे। परस में उसके पति का आधार कार्ड भी था।
महिला का कहना है कि लाखनमाजरा में उसे बस में सीट मिल गई थी। उसने अपना बैग पैरों के पास रख लिया था। चिड़ी जाने के बाद उसने पाया कि उसका बैग सरका हुआ है। देखा तो थैले की चैन भी खुली हुई थी। बैग चैक किया गया तो बैग में परस नहीं मिला।
प्रेम कौर के बयान पर महम थाने मंे इस संबंध में लाखनमाजरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *