Home अपराध जिस मां ने दूध पिलाया, उसी ने कर दी हत्या! जिस आंगन...

जिस मां ने दूध पिलाया, उसी ने कर दी हत्या! जिस आंगन में खेला उसी में दबा दिया! गांव सैमाण की दिल दहलाने वाली घटना से उठ गया पर्दा-24c न्यूज की रिपोर्ट

मां और भाई ने ही की थी सैमाण के राहुल की हत्या

ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजकुमार शर्मा तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में फर्श खोदकर निकाला शव
लगभग दो महीनें पहले हुई थी हत्या
गल-सड़ चुका था शव
शरीर पर बंधी थी रस्सियां
महम

वही हुआ,ं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मां ही कुमाता निकली। जिस बेटे को दूध पिलाया था। उसी की हत्या कर दी। जिस घर में वो कभी खेला था। उसी के आंगन में उसके शव को दबा दिया। गांव सैमाण की अत्यंत दिल दहलाने वाली घटना ने सबकी आंखें नम कर दी।
लगभग 23 वर्षीय कर्मपाल उर्फ राहुल के शव को आज लगभग तीन फुट गहरे में दबे पाया। उसके शव के साथ रस्सियां भी मिली। शव पर भी रस्सियां थी। शव अस्थिपिंजर मंे बदल चुका था।
हालांकि पुलिस ने अभी मामले का सिलसिलेवार खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह साफ है कि मां ने ही अपने बेटे राहुल की हत्या करवाई थी। राहुल की मां सुनीता की निशानदेही पर घर का फर्श खोद कर कंकाल हो चुके तथा भयानक रूप से सड़ चुके राहुल के शव को निकाला गया। शव के ऊपर प्लास्टिक का कट्टा लगा रखा था।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की कार्रवाई

बीडीपीओ थे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
फर्श से शव निकालने की कार्रवाई के लिए स्थानीय बीडीपीओ राजकुमार शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एफएसएल एक्सपर्ट टीम भी मौके पर उपस्थित रही। बीडीपीओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनकी तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को निकाला गया है। एसएचओ शमसेर सिंह ने बताया कि राहुल मां सुनीता और उसके भाई विकास के साथ उसका विवाद रहता था। इसी विवाद के चलते सुनीता व विकास ने राहुल की हत्या की है। फरीदाबाद और रोहतक से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में राहुल के एक रिश्तेदार ने शिकायत दी थी। उसी आधार पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

राहुल (फाइल फोटो)

ये है मामला
गांव सैमाण के 23 वर्षीय कर्मपाल उर्फ राहुल दो महीनें से लापता था। वह चालक का कार्य करता था। कुछ-कुछ समय के बाद अपने फूफा सतीश पेटवाड़ व वजीर हसनपुर के पास जाता रहता था। उसका पिता सत्यवान भी गांव में नहीं रहता था। वह गांव पड़ाना में मिस्त्री का कार्य करता था। गांव में राहुल की मां सुनीता तथा छोटा भाई विकास रहता था। लापता राहुल का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। राहुल के फूफा पक्ष ने इस संबंध मंे पड़ताल की तो उनके सामने चैकाने वाली बातें सामने आई।

कमरे का फर्श खोद कर निकाला गया राहुल का शव

एक रात हुई थी संदिग्ध गतिविधियां
जानकारी मिली कि एक रात राहुल के घर पर संदिग्ध गतिविधियां हुई थी। एक टैंपों आया था। उसे धोया भी गया था। इसके उसी समय रात को रात को रोड़ी क्रैसर लाया गया। उसके बाद से ही राहुल का कुछ पता नही चल रहा था। उसी समय सुनीता व उसका छोटा बेटा विकास सैमाण का घर छोड़कर रोहतक रहने लगे थे। धीरे-धीरे शक विश्वास में बदल गया और राहुल के फूफा पक्ष ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया।
रात को ही टूट गई थी सुनीता
जानकारी मिली है कि सुनीता को कल ही पुलिस ने पूछताछ के लिए बुला लिया था। पुलिस ने जब उनसे अपने अंदाज मंे पूछताछ की तो उसने सब साफ बता दिया। सुनीता की निशानदेही पर राहुल के शव को फर्श खोदकर निकाला गया। एसएचओ शमसेर सिंह के अनुसार सुनीता का कहना है कि राहुल उसे परेशान करता था। इसलिए उसने उसकी हत्या की है।

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!