स्वामी रविंद्रानंद जी

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाई गई गोवर्धन लीला

श्रीभगवद्धाम मंदिर में चल रहा है 74वां भक्ति ज्ञान यज्ञ
महम

श्री श्री 108 महामंडलेश्वर डा. स्वामी विवेकानंद जी के परमशिष्य स्वामी रविंद्रानंद जी महाराज ने कहा है कि भक्ति में श्रद्धा और विश्वास हो तो भगवान भक्तों की रक्षा अवश्य करते हैं। ठीक ऐसे ही जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी ऊंगली पर धारण गोकुलवासियों की रक्षा की थी।
रविंद्रानंद जी श्रीभगवद्धाम मंदिर में चल रहे 74वें भक्ति ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को उपदेश दे रहे थे। यह भक्तिज्ञान यज्ञ डा. स्वामी विवेकानंद जी की उपस्थिति मंे चल रहा है। रविंद्रानंद जी ने कहा कि गोवर्धन धारण करने से भगवान श्रीकृष्ण गिरीराज कहलाए। उन्होंने भक्तों को भक्तिभाव से पूर्ण भजन भी सुनाए।
श्रीभगवद्धाम मंदिर के सचिव तिलक मेहंदीरत्ता ने बताया कि कथा वाचक रविषंकर शुक्ल जी ने भी भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत धारण की कथा को सुनाया। कथा के दौरान मोहक झांकियां भी निकाली गई। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *