मदीना में रुके अभय सिंह चौटाला
इनेलो विधायक अभय सिंह चाैटाला ने कहा कि सरकार को किसानों की सभी मांगे मान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस आंदोलन में किसानों के साथ खड़े रहेंगे।
अभय चौटाला ट्रैक्टरों के काफ़िले के साथ सिरसा से दिल्ली जाते हुए महम के गांव मदीना में रुके। उन्होंने मास्टर धर्मबीर के निवास पर जलपान के किया। महम के इनलो कार्यकर्ता भी उनके साथ यहीं से अपने ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नफे लाहली, वेद भराण, संदीप नेहरा निन्दाना, अमरजीत मदीना, जितेन्द्र दांगी, कृष्ण नहरा, जस्सा, देवेंद्र, धर्मबीर अजायब, तकदीर अजायब, सत्यवान, दीपक, गुलाब सामड, सतीश, नवीन बल्हारा, अजमेर रापडिया आदि उपस्थित रहे।
आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews