आरोपियों ने लगाए थे लाखों रूपए हड़पने के आरोप

महम, 3 नवंबर
जुआ खेलने के आरोपियों की शिकायत काम कर गई। प्राथमिक दृष्टया पुलिसकर्मियों पर आरोपियों से ज्यादा रूपए बरामद कर कम दिखाने के आरोप सही पाए गए। एसपी रोहतक उदय सिंहं मीणा ने महम के थाना प्रभारी प्रहल्लाद ंिसह, एएसआई राजेंद्र तथा एचसी महाबीर व प्रवीण कुमार को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी बुधवार को एसपी से भी मिले थे। इससे पूर्व उन्होंने शपथ पत्र देते हुए सीएम व अन्य उच्च अधिकारियों तथा मंत्रियों को शिकायत भेजी थी।
तीन आरोपियों ने इस संबंध में अलग-अलग शपथ पत्र व शिकायत की थी। दरअसल महम पुलिस ने दीपावली के दिन महम से सात लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपियों में ओमप्रकाश पुत्र नंद राम, रिंकू पुत्र पुष्कर, प्रवीण पुत्र राजेंद्र, यशपाल पुत्र शोरी, अमित पुत्र बिजेंद्र, प्रेम पुत्र गिरधारी तथा सुभाष पुत्र मुरारी शामिल थे। इनमें अमित को छोड़कर सभी महम निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों से 23 हजार 500 रूपए की बरामदगी भी दिखाई थी।
जबकि आरोपियों का कहना है कि उनके पास ज्यादा रूपए थे। आरोपियों ने अपने पास लगभग छ लाख रूपए होने की बात कही है। इस संबंध मंे उन्होंने शपथ पत्र के साथ शिकायत की है। अन्य आरोपियों ने भी ज्यादा रूपए होने की बात कही। शिकायत ये भी की गई कि दो आरोपियों को पुलिस ने छोड़ भी दिया। इस संबंध उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी देखने की मांग की थी।
मामला तूल पकड़ने के बाद जांच हुई। बुधवार को आरोपी एसपी व एएसपी से मिले। इसके बाद एसपी उदय सिंह मीणा ने थाना प्रभारी व अन्य तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *