Home ब्रेकिंग न्यूज़ पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने किया स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित

पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने किया स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित

महम में पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया समारोह

पूरे हलके के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लिए भी करेंगे सम्मान समरोह-आनंद सिंह दांगी
महम

महम कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य ’महम के स्वतंत्रता सेनानियों’ के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्वमंत्री आनंद सिंह दांगी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान का ही परिणाम है। कांग्रेस का यह आयोजन प्रदेश स्तर पर हर हलके में आयोजित किया गया।
आनंद सिंह दांगी ने कहा कि विकास की दौड़ में एक समय सबसे आगे चल रहा महम क्षेत्र अब विकास मंे पिछड़ चुका है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सम्मान का दावा कर रही है। दूसरी ओर महम के सांई सैंटर को ही बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल के लिए वर्तमान स्थान उच्च स्तरीय इमारत बनाई जा सकती है या किसी अन्य स्थान पर नया बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहितैषी कार्य करने की बजाय लोगांे को गुमराह करने में लगी है। जनता चुनावों को बेसब्री से इंतजार कर रही है।
स्वतंत्रता सेनानी के मार्ग के नामकरण नहीं हो बदलाव
आनंद सिंह दांगी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी ब्रदीप्रसाद काला के नाम के मार्ग के नामकरण में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए। यह स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है। सेठ माईदयाल के नाम पर किसी अन्य मार्ग का नाम रखा जा सकता है। इससे किसी को कोई ऐतराज नहीं होगा। लेकिन बद्रीप्रसाद काला के नामकरण मंे कोई बदलाव नहीं होना चाहिए। यदि नगरपालिका ने ऐसा नहंी किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद् के पूर्व उपचेयरमैन बलराम दांगी, डा. ओपी चिटकारा, हलका कांग्रेस अध्यक्ष जगत सिंह काला, सोमनाथ गिरोत्रा, कृष्ण नहरा, बंटी सिंहमार, सुनील रांगी, जयनारायण दहिया, राकेश चावरियां व धर्मबीर वकील सहित पार्टी के मुख्यकार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता सेनानी बद्रीप्रसाद काला के पुत्र जगत सिंह काला, लाला कबूल सिंह के भाई जगत राम, राजा राम के पौत्र मनीराम को, झांगीराम के प्रपौत्र राकेश कुमार को, ऐंशीराम के पुत्र भगत राम तथा बनारसी दास के पौत्र अनिल चावरियां को सम्मानित किया गया।24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!