मदीना टोल पर हुई किसान-मजदूर एकता महापंचायत

मदीना टोल प्लाजा पर शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर हुई महापंचायत

महम
शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर मदीना टोल प्लाजा पर किसानों की किसान-मजदूर एकता महापंचायत हुई। महापंचायत की अध्यक्षता रामकिशन प्रधान मोखरा तपा, लाडो देवी मदीना तथा सत्यनारायण ने संयुक्त रूप से की। संचालन बलवान सिंह ने किया। किसानों ने घोषणा की है कि किसान आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पंचायत में किसानों ने पंचायत में सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। कहा कि गत छह महीनें मंे 800 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही। किसानांे ने घोषणा की है कि इस आंदोलन में किसानों की जीत अवश्य होगी। आंदेालन चाहे कितना भी लंबा चले।
ये प्रस्ताव किए पास
पंचायत में किसानों ने कृषि आंदोलनों के विरुद्ध चल रहे किसान आंदोलन को और अधिक तेज करने का निर्णय लिया गया। महापंचायत में तय किया गया कि मदीना टोल पर किसानों की हाजिरी बढ़ाई जाएगी। आंदोलनरत किसानों के लिए बार्डर पर राहत सामग्री भेजी जाएगी। भाजपा-जजपा नेताओं का बहिष्कार जारी रहेगा तथा भारत छोड़ो दिवस पर रोष कार्रवाई आयोजित की जाएंगी।
इन्होंने किया संबोधित
महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महासचिव युद्धवीर सहरावत, किसान सभा के राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, किसान-मजदूर नेता जोगेंद्र सिंह, सुशीला, जयभगवान, रणबीर लोहचब, प्रीति सिंह, प्रेम शर्मा, सोमबीर सांगवान, अजीत सिंह, विकास सीसर, रवि आजाद, सुदेश गोयत व सुमित दलाल आदि भी संबोधित किया।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *