जयकरण 'नवोन्मेषी किसान अवार्ड' लेते हुए

पूसा कृषि विज्ञान केंद्र दिल्ली में किसान मेले में मिला सम्मान

महम चौबीसी के गांव खरक जाटान के किसान जयकरण को ‘नवोन्मेषी किसान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। प्रगतिशील किसान जयकरण को यह अवार्ड पूसा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान मेले में दिया गया। जयकरण को यह सम्मान भारत सरकार के राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कैलाश चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव एवं महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक तथा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक एवं कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा दिया गया। 

जयकरण को मिले इस सम्मान से महम चौबीसी का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है।

इस सम्मान से जयकरण का नाम भारत के विशिष्ट किसानों में शामिल हो गया है।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार तथा कृषि विज्ञान केंद्र, रोहतक के कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी पुरस्कार विजेता किसान को बधाई दी है।  इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *