महम में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

महम में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

महम
रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा ने कहा है कि किसान अन्नदाता है। भाजपा किसान का सम्मान करती है। विपक्ष के कुछ लोग किसान आंदोलन को गलत दिशा में ले जाना चाहते हैं। आंदोलन का समाप्त नहंी होने दे रहे। अरविंद शर्मा रविवार को महम में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर महम चैबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर अपने विचार रख रहे थे। यात्रा की अध्यक्षता भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा ने की।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ चल रहे हैं। शमसेर खरकड़ा ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों की याद में निकाली गई है। तिरंगा भारत की आन-बान और शान है। हर भारतीय तिरंगे का सम्मान करता है। यात्रा महम में भाजपा कार्यालय से आरंभ होकर काठमंडी चैक, थाना रोड, मेन बाजार, सैमाण चुंगी होते हुए चैबीसी के चबूतरे पर पहुंची।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, अजीत अहलावत, तकदीर अहलावत, रोहताश भैणीभैरो, नवीन उप्पल, हरेंद्र मोखरा, फते सिंह, मीना बाल्मीकि, सतप्रकाश बिसला, सुनीता यादव, डा. आनंद शर्मा, अनिल आर्य, जगबीर बहमनी, मुकेश सैनी, कुकी सैनी, अनिल चावरिय, लवली, रमेश खटीक, संदीप व मनोज आदि भी उपस्थित रहे।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *