महम के भगवदधाम मंदिर में चल रहा है भक्तिज्ञान यज्ञ

महम, 16 नवंबर
डा. स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कहा है कि भगवान पारलौकिक हैं। जब संसार नहीं था तब भी भगवान थे। आज जब संसार है तब भी भगवान हैं। और जब संसार नहीं रहेगा तब भी भगवान तो रहेंगे। स्वामी विवेकानंद इन दिनों महम में हैं। उनकी अध्यक्षता में महम के श्रीमद्भगवदधाम मंदिर में 75वां भक्ति ज्ञान सम्मेलन चल रहा है।
इस सम्मेलन में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान पर विश्वास मानव को आत्मबल देता है। परमात्मा सर्वव्यापी व सर्वज्ञ हैं। भक्ति ज्ञान सम्मेलन के दौरान श्रीभागवद् कथा भी चल रही है। कथा का वाचन पंडित रवि शंकर शुक्ला कर रहे हैं। दूसरे दिन पंडित रवि शंकर ने कलयुग के आगमन की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कलयुग के प्रभाव के चलते एक बार राजा परिक्षित ने तपस्या कर रहे एक ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया। ऋषि ने राजा को शाप दिया कि उन्हें सातवें दिन तक्षक नाग डस लेगा।
राजा को जब इस बारे में पता चला तो उसने अपनी भूल को स्वीकार किया तथा श्रीमद्भागवद कथा सुनने के लिए सुखदेव मुनि से प्रार्थना की।
इस अवसर पर स्वामी रविंद्रानंद जी के अतिरिक्त हंस राज गेरा, पवन गेरा, कृष्ण गेरा, पुजारी गोपाल मास्टर, जीवन, अशोक, दर्शन कुमार, बिट्टू मेंहदीरत्ता, तिलक मेंहदीरत्ता, बलदेव, ओम सिंह, पुष्कर, टोनी तथा राजकुमार आदि भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *