डा. आनंद शर्मा

बारिश में कोंजन्टिवाइटिस (आंखें दुखनी आना) रोग का रहता है खतरा

तेजी से फैलता है रोग, करता है परेशान
महम

बारिश का मौसम गर्मी से राहत देने वाला सुहाना मौसम तो होता है, लेकिन इस मौसम में बीमारियां भी फैलती हैं। बारिश के मौसम में आंखों में कौन सी बीमारियां आ सकती हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है। इस संबंध में 24c न्यूज ने महम में आंखों के डाक्टर आनंद शर्मा से बातचीत की।
आनंद आंखो का अस्पताल के, डा. आनंद शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में आंखों की अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत हैं। गंदे पानी व धूल के आंखों में जाने की समस्या इन दिनों में आती है। इसके अतिरिक्त इन दिनों में कोंजन्टिवाइटिस (आंखों की दुखनी आना) रोग का खतरा भी बना रहता है। इस रोग का संक्रमण बहुत तेजी से होता है। रोगी को यह बहुत परेशान करता है। यदि सावधानी व ठीक से इलाज ना किया जाए तो समस्या ज्यादा भी हो सकती है।
क्या हैं लक्षण?
डा. आनंद शर्मा ने बताया कि इस रोग में पहले तो हल्की सी लाली आती है। फिर चूभन होती है। आंखों को रगड़ने का मन करता हैं। फिर आंखे पूरी लाल हो जाती हैं। सूजन भी आ जाती है। यह रोग एक से दूसरे को लगता है। घर में किसी एक व्यक्ति को हो जाए तो सभी को अपनी चपेट में ले सकता है।
ये रखें सावधानी!
डा. आनंद शर्मा का कहना है कि यदि घर या किसी परिचित की आंख में हल्के से भी ऐसे लक्षण दिखाई दंे तो उसका कोई सामान अन्य व्यक्ति को प्रयोग नहीं करना चाहिए। रोगी का तौलिया, चश्मा, मोबाइल जैसी कोई भी वस्तु ना छूएं। पानी को उबाल कर बार-बार आंखों को धोएं। रगड़ने से बचे। काला चश्मा लगाकर रखें। डाक्टर से मिलें। कई बार असावधानी के कारण रोगी के आंखों में गहरें जख्म हो जाते हैं। स्थायी रूप से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। हालांकि डा. आनंद शर्मा के अनुसार अभी तक इस रोग का कोई रोगी उनके पास नहंी आया है।
तालाब में ना नहाएं!
डा. आनंद शर्मा का कहना है कि तालाब में किसी भी मौसम में ना नहाएं। तालाबों का गंदा पानी आखों में जाकर खतरा पैदा करता है। इसके अतिरिक्त छत के ऊपर से आते पानी के नीचे भी ना नहाएं इसके साथ मिट्टी आ जाती है। किसानों को खेतो में काम करते हुए ध्यान रखना चाहिए कि मिट्टी युक्त पानी आंखों में ना आए। ऐसे कुछ रोगी आएं हैं जिनकी आखों मे मिट्टी जाने से आंखों मे दिक्कत हुई है। डा. शर्मा का कहना है कि आंख है तो जहान है। आंखों के बचाव का ध्यान रखें।
(जैसा डा. आनंद शर्मा ने 24c न्यूज को बताया) 24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *