सचिव से लगाई गुहार, प्रधान ने कहा जल्दी दिलवाएंगे वेतन

हुड्डा पार्क के कर्मचारियों को पांच महीनें से नहीं मिला वेतन, कैसे मनेगी दीवाली?
सचिव से लगाई गुहार, प्रधान ने कहा जल्दी दिलवाएंगे वेतन
महम, 19 अक्टूबर (इंदु दहिया)
दीपावली का त्यौहार आ गया है। लोग त्यौहार की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन महम की हुड्डा पार्क के सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को बीते पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है। इन कर्मचारियों को कहना है कि उन्हें वेतन नहीं मिला तो वे काली दीवाली ही मनाएंगे।
कर्मचारियों ने वेतन के लिए पालिका सचिव को पत्र लिखा है। कर्मचारियों की कुल संख्या 15 है। सभी कर्मचारी ठेकेदार के तहत काम करते हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी आजीविका का एक केवल उनका वेतन ही साधन है। अन्य कोई साधन उनके पास नहीं है। लगातार वेतन ना मिलने से उन्हें घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। आगे दीवाली का त्यौहार आ रहा है। लेकिन वेतन ना मिलने के कारण उनके सामने रोटी के ही लाले पड़े हुए हैं। त्यौहार कैसे मनाएंगे? कर्मचारियों में पिंकी, मीनाक्षी, बादल, मंगल सिंह, साहिल, सतबीर, संजीव कुमार, विक्रम, नरेश, सुनीता, कान्ता, सरोज व संदीप आदि शामिल हैं।
पार्षद भी आए समर्थन में
इन कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र पर कई पालिका पार्षदों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। इनमें वार्ड दो, तीन, सात, आठ व दस वार्डों के पार्षद शामिल हैं। इधर पालिका प्रधान भारती पंवार का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से बात की है। ठेकेदार को इस संबंध में पत्र भी लिखा गया है। शीघ्र ही कर्मचारियों का वेतन दिलवा दिया जाएगा। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *