भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे मौजूद

सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा शुक्रवार को महम बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप ढाका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
सांसद ने बार एसोसिएशन में पुस्तकें व अन्य जरूरतों के लिए सांसद कोष से 16 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की पार्टी है। उन्होंने चार राज्यों में भाजपा की जीत पर कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगाई है।भारतीय जनता पार्टी गरीब मजदूर किसानों के हित की पार्टी है हमेशा देश के बारे में देश के उत्थान के लिए सोचती है जिसका परिणाम चारो राज्यों की जीत ने दिखा दिया है। (विज्ञप्ति)

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *