धनपत सिंह का लिखा हुआ सांग है लीलो चमन
महम, 4 फरवरी
महम में चल रहे सांग उत्सव के दौरान शनिवार को लीलो चमन सांग हुआ। रविदास धर्मशाला परिसर में हो रहे इस सांग उत्सव को शनिवार को तीसरा दिन था।
हरियाणा के महान सांगी राय धनपत सिंह के पौत्र प्रदीप राय के बेड़े द्वारा किए जा रहे इस सांग उत्सव के प्रति महम तथा आसपास सांग प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह रहा।
लीलो चमन सांग धनपत सिंह का लिखा हुआ ही है। यह सांग एक प्रेम कहानी है। जिसमे चमन नाम के नायक और लीलो नाम की नायिका के बीच प्रेम हो जाता है। हालात ऐसे बनते है कि लीलो और चमन में दूरी पैदा हो जाती है। चमन पर चोरी का इल्जाम लग जाता है।अंत मे फिर से एक दूसरे का मिलन होता है औऱ इस प्रेम कहानी का सुखद अंत होता है।
इस प्रेम कहानी को प्रदीप राय तथा उसके बेड़े के पात्रों ने अत्यंत शानदार तरीके से जीवंत किया। दर्शकों ने सांग का खूब आनंद लिया।
अंबडेकर हितकारी संगठन महम द्वारा हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से हो रहे इस सांग उत्सव में पहले दिन वनदेवी तथा हीरामल जमाल सांग हो चुके हैं। आयोजक प्रधान अनिल बिंटू, अशोक रेडू, रोशन फौजी तथा अत्तर सिंह ने बताया कि महम में इस प्रकार के आयोजन आगे भी करवाए जाते रहेंगे।
शनिवार को लीलो चमन सांग में चमन की भूमिका में खुद प्रदीप राय रहे। लीलो की भूमिका में रफीक रहे तथा लीलो की मां की भूमिका रॉकी ने निभाई। चमन की मां की भूमिका में नन्हा तथा चमन के पिता की भूमिका में पवन रहे।
राजेश सांपला व काले खां ढोलक पर तथा हारमोनियम पर सरजू कापड़ो व सहदेव रहे। नगाड़े पर वीरसेन रहे । इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews