Home ब्रेकिंग न्यूज़ टोल प्लाजा पर किसानों के समर्थन में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा

टोल प्लाजा पर किसानों के समर्थन में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा

पूरा देश किसानों के साथ, सरकार मानें-दीपेंद्र हुड्डा

  • संसद का सत्र बुलाए और किसानों के मुद्दे पर चर्चा करे सरकार-दीपेंद्र

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि सरकार को कृषि कानूनों को तुरंत वापिस लेना चाहिए। यदि सरकार किसानों के हित में कोई कानून लाना चाहती है तो संसद में इसके लिए चर्चा की जानी चाहिए। सरकार ने संसद का सत्र बुलाना  चाहिए।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को मदीना टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों को धरने आए थे। इस अवसर पर उनके साथ महम के पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी तथा रोहतक के विधायक बीबी बतरा भी थे।

दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान देश है। इन कानूनों से किसान और कृषि बर्बाद हो जाएंंगे।

किसानों के बीच धरने पर पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा

सांसद ने कहा कि निकाय चुनावों ने सिद्ध कर दिया है कि हर वर्ग किसान के साथ है। सोनीपत से सांपला तक भाजपा की हार हुई है। भाजपा का शहरों में जनाधार होने का भ्रम भी टूट गया है।  उन्होंने हरियाणा सरकार को किसान विरोधी बताया तथा कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना नागरिक का अधिकार है। इस अवसर पर किसानों ने रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा का पुतला भी फूंका।

सभा को संबोधित करते हुए महम के पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि यह संघर्ष केवल किसान का संघर्ष नहीं है, बल्कि 36 बिरादरी का संघर्ष है। किसान कोई जात नहीं है, खेती करने वाला हर व्यक्ति किसान है। खेती मजबूत होगी तभी व्यापारी तथा दुकानदार भी समृद्ध होगा।

मदीना टोल प्लाजा पर रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा का पुतला फूंकते पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी व किसान

रोहतक के विधायक बीबी बतरा ने अपने संबोधन में कहा कि वे खुद एक किसान हैं। कलानौर में उनकी जमीन है। वे किसान की समस्या को अच्छे समझते हैं।

सभा को किसान संघर्ष समिति की ओर से प्रेम सिंह, बलवान सिंह तथा पूर्व विधायक सोमबीर श्योराण ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद् के पूर्व चेयरमैन बलराम दांगी, बिल्लू हुड्डा, अनिल शर्मा, मास्टर योगेंद्र सिंहपुरा तथा कृष्ण नहरा आदि भी उपस्थित रहे।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!