महम पुलिस ने किया मामला दर्ज

महम
साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। भोले भाले ग्रामीण साइबर क्राइम का शिकार हो रहे है। धोखाधड़ी से पैसे निकालने का एक और मामला सामने आया है। बलंभा निवासी धर्मराज पुत्र रामफल के खाते से धोखाधड़ी करके 45 हजार रूपए उड़ा लिए गए। 32 वर्षीय धर्मराज ने इस संबंध में महम पुलिस को शिकायत की है।
धर्मराज का कहना है कि उसके पास 18 जून की शाम लगभग छह बजे एक फोन आया। फोनकर्ता ने अपने आप को उसका परिचित बिल्लू बताया। फोनकर्ता ने कहा कि उसका नेट काम नहीं कर रहा। उसके पास बाहर से 15 हजार रूपए आने हैं। फोनकर्ता ने कहा कि वह यह पैसा मेरे खाते में डलवा रहा है। बाद में वह मुझसे ये पैसे ले लेगा।
फोनकर्ता ने कहा कि आपके फोन पर एक मैसेज आएगा। आप उसे क्लिक कर देना। रामफल का कहना है कि फोनकर्ता को उसने अपना जानकर मानकर फोन पर आए मैसेज पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उसके खाते से 45 हजार रूपए निकल गए। धर्मराज की शिकायत पर महम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा जांच आरंभ कर दी है।(एफआईआर)

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *