कुलवंत नहरा

24c न्यूज का प्रदूषण के विरुद्ध जागरुकता अभियान

दीपावली भारतीय संस्कृति का प्रमुख त्यौहार है। अपने रिश्तेदारों, परिजनों से मिलना। एक दूसरे को बधाई देना इस त्यौहार का सौंदर्य होता है। खुशी और मनोरंजन का माहौल होता है।
हम कई बार भूल जाते हैं अंधाधूंध पटाखे चलाने से हमारे पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। इससे हम अपनी मां तुल्य प्रकृति के लिए गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर देते हैं।

स्वास्थ्य को भी गंभीर खतरा पैदा कर लेते हैं।
दीपावली पर बच्चे पटाखें ना चलाएं। मिट्टी के दीपक खरीदें और उन्हें घी व तेल से जलाएं। चाइनीज लड़ियों का इस्तेमाल ना करें।

मिट्टी के दिए खरीदेंगे तो अपने आसपास रहने वाले मिट्टी के दीए व बर्तन बनाने वालों को भी लाभ होगा और उनकी दीवाली भी अच्छी मनेगी।
बाजार की मिलावटी की बजाय घर की बनी मिठाइयों व पकवानों का आनंद लें। दीपावली प्रकाश पर्व है इसे धूएं का पर्व ना बनाएं।
कुलवंत नहरा, निदेशक
एचडी सीसे स्कूल खेड़ी, महम

24c के प्रदूषण जागरुकता अभियान में आप भी अपने विचार अपनी फोटो सहित अपने विचार व्हाटसेप नम्बर 8053257789 पर भेजें। श्रेष्ठ विचारों को आपकी अपनी 24c ऐप पर आपके फोटो के साथ लिखा जाएगा।
आप अभी गुगल प्ले स्टोर से डाऊन लोड करें 24सी ऐप
इस लिंक पर क्लिक करें Download 24C News app
: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *