नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर भी किया माल्यापर्ण

महम
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महम में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने स्कूली विद्यार्थियों को 500 तिरंगे निःशुल्क वितरित भी किए। श्री सतगुरु मंदिर सैमाण के गद्दीनशीन महात्मा सतीश दास ने तिरंगा यात्रा को हरीझंडी दिखाई। अध्यक्षता जिला सचिव मीना वाल्मीकि ने की। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सतबीर भराण ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन ढुल भी मौजूद रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरुक किया तथा कहा कि हर भारतवासी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराए। जागरुकता अभियान के दौरान कार्यकर्ताआंे ने नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया।

इस दौरान जस्सू राठी, मनीष दांगी, सुभाष जांगड़ा, पालिका उपचेयरमैन बसंतलाल गिरधर, वेदप्रकाश धवन, पार्षद विनोद, विकास श्योराण, विजय चाबा, सतपाल सड़ाना, मोनू वर्मा, अजीत अहलावत, सुखबीर गोयत, सतबीर श्योराण, नरेश रोहिल्ला, रवि चिटकारा, रणबीर सिंह, प्रवीण कुमार, कालू बजाज, अंतराम चंद्रावल, गोविंद, वजीर सिवाच, विनोद शर्मा, हरीश खुराना, लवली, रामनिवास रोहिल्ला, दिलबाग चंद्रावल व काला सैनी आदि भी मौजूद रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *