Home ब्रेकिंग न्यूज़ बसंत लाल गिरधर को उपप्रधान बना पंजाबी बिरादरी को साधने का प्रयास!...

बसंत लाल गिरधर को उपप्रधान बना पंजाबी बिरादरी को साधने का प्रयास! कैसे निकला बंद लिफाफे में गिरधर का नाम? 24c न्यूज विशेष

सर्वसम्मति से उप्रपधान चुने गए हैं बसंतलाल गिरधर
शमशेर खरकड़ा ने हाईकमान की नजरों में अपना कद और बढ़ाया

इंदु दहिया
महम नगरपालिका में उपप्रधान को लेकर कुछ दिनों से चल रहा सस्पेंस समाप्त हो गया है। जैसा की 24सी न्यूज ने रविवार को लिखा था कि चुनाव सर्वसम्मति से ही होने की संभावना है। साथ ही अंतिम निर्णय भी भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा ही लेंगे। ठीक वैसा ही हुआ। एक बंद लिफाफा आया और उसमें से वार्ड सात के पार्षद बसंत लाल गिरधर का नाम निकला। इसके साथ ही सर्वसम्मति से बसंतलाल गिरधर को पालिका उपप्रधान चुन लिया गया।
चुनाव प्रकिया एसडीएम दलबीर फौगाट की देखरेख में हुई। शनिवार और रविवार को शमशेर खरकड़ा ने पार्षदांे से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करके उनकी राय लेने का प्रयास किया था। अधिकतर पार्षदांे ने खरकड़ा ही अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दे दिया था। कुछ पार्षद जो उपप्रधान बनना चाहते थे, जानते थे कि खरकड़ा की सहमति के बिना उसके पास संख्या बल होना संभव नहीं है। ऐसे में चुनाव का निर्विरोध होना पहले से ही तय हो गया था।
बंद लिफाफा प्रधान भारती के पास था। उन्होंने लिफाफा खोला और बसंतलाल गिरधर के नाम का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से गिरधर उपप्रधान चुन लिए गए।
पंजाबी बिरादरी को साधने का प्रयास
महम शहर में पंजाबी बिरादरी के सर्वाधिक मतदाता हैं। गत पालिका चुनाव में प्रधान पद का चुनाव सीधा नहीं हुआ था। पार्षदांे द्वारा प्रधान चुना जाना था। ऐसे में पंजाबी बिरादरी के जोगेंद्र खुराना मुख्य दावेदारों में से थे। लेकिन शमशेर खरकड़ा का आशीर्वाद फतेह सिंह पंवार को मिल गया और खुराना चुनाव हार गए। उस समय से माना जा रहा था कि पंजाबी बिरादरी उनसे नाराज है। जबकि पंजाबी बिरादरी भाजपा की सबसे अधिक समर्थक मानी जाती है।
इस बार प्रधान पद का चुनाव सीधा था। पालिका प्रधान का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। ऐसे में उपप्रधान पद पर सबकी नजरें थी। पालिका में वार्ड 11 से चंचल चाबा, वार्ड छह से शैंकी गिरधर तथा वार्ड सात से बसंतलाल गिरधर पंजाबी बिरादरी के पार्षद चुनकर आए हैं।
हालांकि उपप्रधान पद के लिए प्रत्याशी और भी थे, लेकिन माना जा रहा था कि इस चुनाव में शमशेर खरकड़ा पंजाबी बिरादरी के पार्षद को उपप्रधान की जिम्मेदारी दिलवा सकते हैं। हुआ भी ऐसा ही।
शैंकी गिरधर ने निर्णय किया आसान
वार्ड छह के पार्षद और पूर्व उपप्रधान शैंकी गिरधर को शमशेर खरकड़ा का विश्वासपात्र व नजदीकी माना जाता है। चर्चा थी कि शैंकी इस बार भी खरकड़ा की पसंद होंगे। लेकिन शैंकी ने इस बार रिश्ते में अपने चाचा लगने वाले बसंत लाल गिरधर के नाम पर ही अपनी सहमति दे दी। जिससे गिरधर की दावेदारी और अधिक मजबूत हो गई। पालिका प्रधान महिला होना भी उनके पक्ष मंे गया, क्यांेकि अन्य पंजाबी पार्षद चंचल चाबा महिला ही हैं। इसके अतिरिक्त पालिका में सबसे अधिक आयु के बसंतलाल गिरधर ही हैं। शिक्षित व समाजसेवी भी हैं।
भाजपा कार्यालय में हुई बैठक
चुनाव से पूर्व भी भाजपा कार्यालय में पार्षदों की बैठक हुई। इस बैठक में शमशेर खरकड़ा ने पार्षदों के समक्ष पार्टी नेताओं की राय के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं तथा पार्षदों से बातचीत के बाद जो नाम फाइनल हुआ है उसके बारे में बैठक में जानकारी दे दी जाएगी।
ये कहना है खरकड़ा का?
खरकड़ा ने कहा कि सर्वसम्मति बनाने के लिए सभी पार्षदांे ने उन्हें जो सहयोग दिया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। समाजसेवा तथा वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए गिरधर के नाम को अंतिम रूप दिया गया है। उनका कहना है कि महम पालिका में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
निष्ठा से निर्वहन करूंगा जिम्मेदारी का-गिरधर
गिरधर का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसका निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इसके लिए उन्होंने शमशेर खरकड़ा तथा प्रधान सहित सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया है। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!