बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम आर्या भी रही उपस्थित

महम
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाणा में आर्य समाज फरमाणा के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को वैदिक रीति से हवन यज्ञ किया गया तथा पौधारोपण अभियान चलाया गया। डा. राजेश आर्य ने बताया कि पौधारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी सामाजिक सेवा हैं। पौधों को न केवल रोपित किया जाना चाहिए, बल्कि उनके देखभाल करके उन्हें बड़ा भी करना चाहिए। पौधों ही आक्सीजन के सबसे बड़े स्त्रोत होते हैं। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम आर्या, राष्ट्रीय संयोजक प्रवेश आर्या, आर्य समाज फरमाणा के प्रधान नफे सिंह, जयपाल आर्य, सतबीर आर्य, कृष्ण साहरण, शिलक रोहिला, गीतांजलि रोहिल्ला व छात्राएं उपस्थित रही।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *