Home ब्रेकिंग न्यूज़ कृषि बचेगी तो व्यापार बचेगा, व्यापारी साथ दें-दांगी

कृषि बचेगी तो व्यापार बचेगा, व्यापारी साथ दें-दांगी

आठ नवंबर के भारत बंद के लिए किया आह्वान

जो किसान के साथ खड़ा नहीं होगा, उसका नहीं बचेगा राजनीतिक भविष्य
मदीना टोल प्लाजा पर लगाया जाएगा धरना
11 नवंबर को महम हलके से दिल्ली जाएंगे किसान
पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने पार्टी कार्यालय में की मीडियाकर्मियों से बात
महम, दीपक दहिया

पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा है कि किसान की कोई जाति नहीं है, बल्कि 36 बिरादरी किसान है। हर काम धंधा खेती किसानी से जुड़ा है। इस आंदोलन में पूरे देश का किसान, मजदूर तथा हरवर्ग एकजुट हो रहा है।
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए आनंद सिंह दांगी ने हॉल में आए तीन कृषि कानूनों को काले कानून बताया तथा कहा कि इनसे किसान व कृषि बर्बाद हो जाएंगे तथा कृषि कोरपोरेट क्षेत्र के हाथ में चली जाएगी। पहले से की कमजोर स्थिति में जीवनयापन कर रहा किसान सड़क पर आ जाएगा।

दांगी ने कहा है कि कृषि जोत छोटी हो चुकी है। किसान और कृषि को बचाने के लिए सबको मिलकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि जो कोई राजनीतिक दल अब किसानों का साथ नहीं देगा। उसका राजनीतिक भविष्य समाप्त हो जाएगा।


दुकानदारों से की अपील
आनंद सिंह दांगी ने कहा है कि दुकानदारी तथा व्यापार भी कृषि पर निर्भर हैं। किसान और कृषि कमजोर हो गए तो दुकान और व्यापार भी कमजोर हो जाएगा। इसलिए दुकानदारों तथा व्यापारियों को किसानों का साथ देना चाहिए। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे मंगलवार को किसानों के समर्थन तीन बजे तक बाजारों को बंद रखें।
11 नवंबर को दिल्ली जाएंगे महम के किसान
आनंद सिंह दांगी ने कहा है कि नौ नवंबर को सरकार व किसानों के बीच वार्ता है। सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए तथा इस मुद्दे को हल कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहा तो 11 नवंबर को महम हलके से किसान ट्रैक्टरों तथा ट्रालियों में दिल्ली जाएंगें। एक गांव से कम से कम दस टै्रक्टर दिल्ली जाएंगे। इस अवसर पर अनिल शर्मा, जगत सिंह काला, सोमनाथ गिरोत्रा, बलजीत नंबरदार तथा सतबीर ढाका आदि उपस्थित थे।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Download 24C News app : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!