खरकड़ा के पास नहर में मिला शव

गले में कपड़े से लगा था फंदा
महम

खरकड़ा के पास रोहतक-हिसार हाईवे पर पुल के पास नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र 30-32 वर्ष के आसपास है। लाश के गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था। इससे लगता है कि व्यक्ति की गला घोट कर हत्या करने के बाद शव को नहर में डाला गया है। इस संबंध में गांव खरकड़ा के निवर्तमान सरपंच अभिमन्यु ने पुलिस को सूचित किया। उन्हीें के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है। अभिमन्यु ने पुलिस को बताया कि वह सुबह लगभग छह बजे नहर की तरफ घुमने गया था। तब उसने नहर मंे मंढेर के साथ शव को देखा। इसके बाद अभिमन्यु द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई आरंभ कर दी है।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *