Home ब्रेकिंग न्यूज़ डा. गौरव लूथरा ने बताया कोरोना भगाने का फार्मूला-पढ़िए-24c न्यूज अभियान, ’हिम्मत...

डा. गौरव लूथरा ने बताया कोरोना भगाने का फार्मूला-पढ़िए-24c न्यूज अभियान, ’हिम्मत से हारेगा कोराना’

’एसएमएस’ अपनाओं-कोरोना भगाओ-डा. गौरव लूथरा

पिछले कुछ दिनों से जागरुकता बढ़ी है
महम

करोना से बचने का एक सीधा उपाय है। ’एसएमएस’ अपनाओ। ये कहना है महम के डा. गौरव लूथरा का। 24c न्यूज के ’हिम्मत से हारेगा करोना’ अभियान के तहत आज डा. गौरव लूथरा से बात की गई।
उन्होंने कहा कि एसएमएस अर्थात एस अर्थात सैनेटाइजेशन, एम अर्थात मास्क तथा एस अर्थात सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने से कारोना से बचा जा सकता है। कोरोना को हमने आरंभ में गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने इसे बीमारी मानने से इंकार कर दिया।

डा. गौरव लूथरा

डा. लूथरा ने कहा कि लक्षणों का कतई नजरंदाज ना करें। तुरंत टैस्ट करवाएं तथा उचित इलाज लें।
अब जब इसका भयंकर रुप सामने आ गया है तो थोड़ा सावधान होते दिख रहे हैं। अब उन्हें मरीजोें को कहना नहीं पड़ रहा कि सोशल डिस्टेंसिंग रखो या मास्क लगाओ। वे खुद समझ रहे हैं।
डा. लूथरा का कहना है कि अब सोशल नहीं अनसोशल होने का वक्त है। कुछ दिन दूर रहने में ही भलाई है। उन्होंने लोगों से कहा कि समूह में बिल्कुल ना रहें। ताश ना खेलें। समूह में बैठकर हुक्का पीने से बचे। कई मरीज इसलिए गंभीर संकट में फंस गए कि उन्होंने कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया। हम देख रहे हैं कि कम आयु के लोग भी कोरोना के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में हर उम्र के लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। अपनी बारी आने पर वैक्सीन भी जरुर लगवाएं।

महामारी से संबंधित कोई प्ररेणादायक कहानी या घटना आपके पास है तो
व्हाटसप नम्बर 8053257789 पर सांझा करें।

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!