Home ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षा तथा स्वास्थ्य के मुद्दे पर हरियाणा में चुनाव लड़ेगी आप-मनीष सिसोदिया

शिक्षा तथा स्वास्थ्य के मुद्दे पर हरियाणा में चुनाव लड़ेगी आप-मनीष सिसोदिया

महम चौबीसी के गांव अजायब में जनसभा को संबोधित किया

महम

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र में मोदी सरकार और हरियाणा में मनोहर सरकार ने शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। युवाओं का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) आगामी विधाानसभा चुनाव शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली आदि के मुद्दों पर लड़ेगी। मनीष सिसोदिया रविवार को महम चौबीसी के गांव अजायब में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक सलाहाकार अनुराग ढ़ाढ़ा भी पहुंचे। सभा को आयोजन विकास नेहरा के सौजन्य से किया गया था।
सिसोदिया ने कहा कि राज्य सभा में शिक्षा में सुधार करना है तो आप की सरकार बनाएं। अगर आप की सरकार बनी तो अभिभावक अपने बच्चांे को निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में पढ़ाना आरंभ कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में भष्ट्राचार चरम सीमा पर है। विधायक व मंत्री पैसा लूटने पर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रदेश कुल बजट का 25 प्रतिशत केवल शिक्षा पर खर्च कर रहा है। देश के किसी भी अन्य राज्य मंे इतना बजट शिक्षा पर खर्च नहीं किया जाता। वहां के सरकारी स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 80 से 32 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा पास की है। जबकि हरियाणा में सरकारी स्कूलों को लगातार बंद करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी समाज को बर्बाद करना है तो उसकी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर दो और भाजपा ऐसा ही कर रही है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में 2015 में दस लाख विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ते थे जबकि आज इन स्कूलों में केवल आठ लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में भी लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में आप की सरकार बनने वाली है। सिसोदिया का कहना है कि देश की जनता अब समझ गई है कि कौन सी ऐसी पार्टी है जो शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर सकती है। सभा को सांसद सुशील गुप्ता, अनुराग ढ़ांढ़ा व विकास नहरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महराज सिंह, राहुल नैन, आशीष नैन, सुनील हुड्डा, पोनी हुड्डा, सन्नी धतरवाल, अभिषेक शर्मा, सोनू डाक्टर व मंजीत नेहरा आदि भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!