आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल मदीना में विद्यार्थियों को सम्बोधित किया
महम
महम चौबीसी के भराण निवासी आईपीएस अधिकारी डॉ राजेश मोहन जी ने शुक्रवार को आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल मदीना में विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। विद्यार्थियो के साथ संवाद के दौरान उन्होंने अपने आईपीएस बनने के अनुभव को साँझा किया। उन्होंने बताया कि पहले एमबीबीएस करके उन्होंने डॉक्टर की डिग्री हासिल की, पर, उनके मन में शुरू से ही सिविल सर्विसेस में जाने की इच्छा थी। फिर उन्होंने इसी दिशा में प्रयास शुरू किया और इसके लिए दिन रात मेहनत करके अंत में उन्होंने इसमें सफलता पायी।अपना उन्होंने बच्चो से कहा कि अगर लगन और पूरी मेहनत के साथ सही दिशा में प्रयास किया जाए तो उसमे सफलता जरुर मिलती है। उन्होंने बच्चो को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सफलता के लिए विषय में रूचि और उसका गहन अध्ययन जरुरी है। उन्होंने कहा कि आजकल सही मार्गदर्शन से ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी बड़ी से बड़ी परीक्षाओ में सफलता प्राप्त कर ऊँचे पदों पर पहुँचने लग गये है।अंत में उन्होंने बच्चो द्वारा अपने करियर से सम्बंधित किये गये प्रश्नों के उत्तर बड़ी सरलता से दिए।
इस संवाद में कैप्टन कुलबीर ने भी बच्चो को रक्षा सेवाओ की परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. राजेश ने स्कूल द्वारा दी जा रही करियर सम्बंधित जानकारी की सराहना की और कहा कि स्कूल द्वारा भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि स्कूल के बच्चो को करियर सम्बन्धी जानकारी मिलती रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्राचार्य अशोक दांगी मेहमानों को सम्मानित किया और विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियो के अतिरिक्त स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews