ठाकुर विक्रम सिंह ने दिया न्यौता

कार्यक्रम में आएंगे कई बड़े नेता

महम
ठाकुर बीर सिंह की जयंती के अवसर पर इस वर्ष भी भिवानी में बड़ा आयोजन किया जाएगा। 24 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। वे आनलाइन अपना संबोधन देंगे।
ठाकुर बीर सिंह फाउंडेशन के सौजन्य से होने वाले इस आयोजन के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर बीर सिंह ने महम के गांव मोखरा पहुंचकर न्यौता दिया। शंकुतला गार्डन ठाकुर बीर सिंह मार्ग पर होने वाले इस आयोजन को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद धर्मबीर सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल वर्मा व भिवानी के विधायक धनश्याम सर्राफ भी संबोधित करेंगे। अध्यक्षता राव दिग्विजय सिंह पाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *